मदर्स डे पर पचधारी डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 25 वर्षीय युवक की गई जान, पसरा मातम. जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश
A tragic accident occurred at Pachdhari Dam on Mother's Day. A 25-year-old man drowned while bathing, causing widespread mourning. The mother fainted upon hearing the news of her young son's death.
रायगढ़ : रायगढ़ शहर के पचधारी डेम में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक अजय सिदार की मौत हो गई. वह रियापाली गांव का रहने वाला था और NTPC लारा में कार्यरत था.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को छुट्टी होने पर अजय अपने चार दोस्तों के साथ पचधारी डैम घूमने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वह पानी में लापता हो गया. बाद में खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा गया.
हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई. सबसे भावुक पल तब आया जब मदर्स डे के दिन बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई और रोते-बिलखते अपने बेटे को उठाने की कोशिश करती रही. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक पचधारी डैम में हर साल डूबने के हादसे होते ही रहते हैं. इसके बावजूद लोग चेतावनी बोर्ड और प्रतिबंधों की अनदेखी करते हैं. प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर लगाए गए निर्देशों के बाद भी लापरवाही जारी है. जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



