महिला ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ जारी

A woman hanged herself; her body was found suspended from a noose at home, causing a sensation in the area. No suicide note was recovered; the police have launched an investigation and are questioning locals.

महिला ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ जारी

मगरलोड में महिला की संदिग्ध मौत
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खिसोरा निवासी खिलन साहू पति भीम साहू उम्र 50 शनिवार रात खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में सोने चली गई. सुबह कमरे से कुछ आहट नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो महिला मृत हालत में मिली.
यह नजारा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही करेली बड़ी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से मुआयना किया. पुलिस ने आवश्यक सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजनों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल मोहल्ला में रविवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल महिला के खुदकुशी करने के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है.
मिली जानकारी के मुताबिक पटेल मोहल्ला निवासी रेखा यादव उम्र 45 साल ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मौजूद परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों को खबर दी और इसके बाद मामले की जानकारी तोरवा थाना पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से मुआयना किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू की. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस अब खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. महिला की मौत से जुड़े कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
घटना के बाद पटेल मोहल्ला में रहने वाले लोगों में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक रेखा यादव गृहणी थीं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रही थीं. अचानक उनके द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से आसपास के लोग भी हैरान हैं. हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी. खुदकुशी  के मामलों में पुलिस अक्सर पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या अन्य व्यक्तिगत कारणों की जांच करती है.
इसी कड़ी में तोरवा थाना पुलिस भी सभी संभावित कारणों को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस ने परिजनों से अपील किया कि अगर महिला से जुड़ी कोई अहम जानकारी या घटना से संबंधित कोई तथ्य सामने आता है तो उसे जांच टीम के साथ साझा करें. इससे मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी.
फिलहाल बिलासपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की असल वजह की पुष्टि हो पाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?