कुरूद में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, तेज रफ्तार बनी हादसे के वजह!
A young man riding a motorcycle, who was critically injured after being struck by an unidentified vehicle in Kurud, has succumbed to his injuries in the hospital; high speed is believed to be the cause of the accident.
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिला के कुरुद थाना क्षेत्रांतर्गत बायपास के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए घायल को शासकीय सिविल अस्पताल कुरूद पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान लाकेश साहू उर्फ लव कुश पिता हरिश्चंद्र साहू उम्र 28 साल निवासी बिरेझर चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है. वह बिरेझर चौकी में साफ-सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था.
तेज रफ्तार वाहन से हादसे की आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात वाहन सामने से तेज रफ्तार में आ रहा था. इसी दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने और वाहन की चपेट में आने से लाकेश सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं. नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
हादसे की हालात को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार
हादसे के बारे में फिलहाल हादसे की असल वजह और अज्ञात वाहन की भूमिका को लेकर डिटेल जानकारी सामने आना बाकी है. हादसा किन हालात में हुआ. इसकी पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी. इस घटना से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



