‘बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं किया, पद नहीं मिला’, कुशीनगर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी पूनम जायसवाल के पोस्ट से मचा हड़कंप
"Didn't warm the beds of senior leaders, so I didn't get a position"—a post by Poonam Jaiswal, a former office-bearer of the BJP Mahila Morcha in Kushinagar, has caused a stir.
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा संगठन को लेकर एक महिला नेत्री की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. पूनम जायसवाल के नाम से सामने आई फेसबुक पोस्ट में पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के लिए लंबे समय तक काम करने, अपना पैसा खर्च करने और तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्हें संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपना 'जिस्म नहीं दिया', इसलिए उन्हें पद नहीं मिला. पोस्ट में संगठन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं.
संगठन की तुलना कोठे से करने का आरोप
पूनम जायसवाल के नाम से सामने आई पोस्ट में भाजपा संगठन की तुलना कोठे से की गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के बजाय दूसरे लोगों को तरजीह दी जा रही है. उन्होंने महिला मोर्चा में अपनी भूमिका और संगठन में पद नहीं मिलने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है.
'दिन-रात काम किया, अपने पैसे भी खर्च किए'
पोस्ट में पूनम जायसवाल ने दावा किया है कि उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की. इस दौरान भूखी-प्यासी रहकर काम किया और अपने पैसे भी खर्च किए. उन्होंने अपने पैरालाइज्ड शरीर का जिक्र करते हुए लिखा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वह संगठन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती रहीं. इसके बाद भी उन्हें कोई दायित्व नहीं दिया गया.
लखनऊ में अपनी बात रखने की कही बात
सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने संगठन के कुछ लोगों पर दबाव में आकर उन्हें जिम्मेदारी नहीं देने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने इस मामले को लखनऊ में उठाने की बात कही है. पोस्ट में नकारात्मक टिप्पणियां करने वालों को भी चेतावनी दी गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



