पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

A young man walking on foot was hit hard by an unknown vehicle, he died painfully on the spot, the family members were in poor condition crying, the police is scanning the CCTV footage.

पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

धमतरी : धमतरी शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई. पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ग्राम रत्नाबांधा निवासी सागर नगारची उम्र 21 साल बीती रात सागर पैदल रत्नाबांधा से धमतरी की तरफ जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद वरदान परमार्थ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद से मोहल्ला में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb