रायपुर में बॉलीवुड सिंगर Aishwarya Pandit के घर छापा, छापे में सामान बरामद, ऐश्वर्या पंडित फरार, तलाश में जुटी पुलिस, RAID बनी चर्चा का विषय
Bollywood singer Aishwarya Pandit's house raided in Raipur, items recovered, Aishwarya Pandit absconding, police engaged in search, raid becomes a topic of discussion
रायपुर : रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस ने छापा मारा है. जहां से कथित चोरी का सामान बरामद किया गया है. फिलहाल गायिका फरार बताई जा रही हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
इस मामले की शुरुआत पति तपन देव की शिकायत से हुई थी. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि विवाद के दौरान ऐश्वर्या अपने पति के घर का सामान लेकर चली गई थीं. पहले सेजबहार थाने में शिकायत दी गई थी. लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई. बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया.
पुलिस ने कई बार उनके निवास पर दबिश दी. लेकिन वह हर बार नहीं मिलीं. बुधवार को दोबारा छापेमारी में पुलिस ने घर से कथित चोरी का सामान जब्त किया. जिसमें सोने-चांदी के जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक मामला लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति चोरी से जुड़ा है. फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार सिंगर की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



