दूसरे गांव जाकर हसिए से काटी खुद की गर्दन और लहूलुहान हालत में सड़क पर घूमता रहा युवक, इलाके में फैली सनसनी, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
A young man went to a neighboring village, slit his own throat with a sickle, and wandered onto the road in a blood-soaked condition; the incident caused a sensation in the area. He has been admitted to the hospital, and the police are investigating the matter.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक हसिया से अपनी गर्दन को काटकर लहूलुहान हालत में पूरे गांव में घुमते रहा. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र रावटे पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा. जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा. मामले की खबर मिलने के बाद हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
परिजनों के मुताबिक नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है. इसी बात को लेकर परिवार भी चिंतित था. हालांकि युवक ने खुद को किन हालात में घायल किया और उसके पीछे असल वजह क्या थी. इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान सहित अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



