बिजली लाइन सुधारते समय लगा करंट,सीढ़ियों से सिर के बल गिरा लाइनमैन, संविदा कर्मचारी की मौत, सुरक्षा और सप्लाई बंद करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल

Contract lineman dies after suffering electric shock and falling headfirst from a ladder while repairing a power line; questions raised regarding safety protocols and the procedure for shutting off the power supply.

बिजली लाइन सुधारते समय लगा करंट,सीढ़ियों से सिर के बल गिरा लाइनमैन, संविदा कर्मचारी की मौत, सुरक्षा और सप्लाई बंद करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में बिजली लाइन सुधारने के दौरान सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. विद्युत वितरण कंपनी का संविदा लाइनमैन घनश्याम निषाद उम्र 23 साल करंट की चपेट में आ गया. करंट का झटका लगने के बाद सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा. इस हादसे में गंभीर चोट के बाद साथी कर्मचारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक घनश्याम निषाद विद्युत वितरण कंपनी में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. बिजली संबंधी शिकायत मिलने पर वह सुधार कार्य के लिए मौके पर पहुंचा था. सहायक अभियंता ललित टीकम के मुताबिक बिजली लाइन पर काम शुरू करने से पहले सप्लाई बंद की जानी थी. लेकिन लाइन बंद नहीं की गई. इसी दौरान पोल पर चढ़ते समय घनश्याम को अचानक करंट का झटका लगा. करंट लगने के बाद घनश्याम ने साथियों को बताया कि उसे बिजली का झटका लगा है. इसके बाद वह नीचे उतरने लगा. लेकिन तीन-चार सीढ़ियां उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा. साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर रही है. हादसे की खबर से बिजली विभाग के कर्मचारियों में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी विश्रामपुरी क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक लाइनमैन की मौत हो चुकी है. लगातार ऐसे हादसों के बाद बिजली सुधार कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और सप्लाई बंद करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
सहायक अभियंता ललित टीकम विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि घनश्याम निषाद संविदा कर्मचारी था और शिकायत मिलने पर सुधार कार्य के लिए गया था. उनके मुताबिक पोल पर चढ़ते समय बिजली सप्लाई बंद नहीं थी. जिससे उसे करंट का झटका लगा. इसके बाद नीचे उतरते समय वह तीन-चार सीढ़ियों से गिरकर सिर के बल जमीन पर गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb