आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत में धान की रोपाई करते समय हादसा, शहर में दिन भर रूक-रूककर जमकर हो रही बारिश

Farmer dies after being struck by lightning while transplanting paddy in the field; heavy rain lashes the city intermittently throughout the day.

आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत में धान की रोपाई करते समय हादसा, शहर में दिन भर रूक-रूककर जमकर हो रही बारिश

बिलासपुर : बिलासपुर में रविवार दोपहर से देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. वहीं, शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को उमस से राहत भी मिली.
शहर से लगे कोनी थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने की कोशिश की गई. लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. जिससे उमस बढ़ गई थी. दोपहर बाद काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हुई. जो शाम और रात तक रुक-रुककर जारी रही. लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था जवाब दे गई.
नतीजतन सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली.
गाज गिरने से रोपाई कर रहे किसान की मौत
पुलिस के मुताबिक, ग्राम निरतू निवासी धरमदास यादव उमट 65 साल पेशे से किसान था. रविवार सुबह करीब 9 बजे अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था. दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. इस दौरान आसमान में तेज गर्जना होने के साथ ही बिजली चमकने लगी.
बारिश से बचने मरघट तरफ दौड़ा, तभी गिरी गाज
इस दौरान बारिश से बचने के लिए किसान खेत के पास मरघट तरफ छांव की तलाश में दौड़ा. तभी आसमान में जोरदार गर्जना हुई. इसी दौरान गाज गिरने से वो चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
लोगों ने परिजन और पुलिस को दी जानकारी
इस हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें खेत में गिरा देखा. जिसके बाद रिश्तेदारों को खबर दी. बाद में कोनी थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आज भी बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी बिलासपुर में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?