ऑनलाइन दोस्ती के बाद प्यार का वादा, 4.50 लाख वसूले, शादी का झांसा देकर युवती का कई बार दुष्कर्म, आरोपी पंकज गिरफ्तार, आईफोन जब्त

After striking up an online friendship and promising love, the accused, Pankaj, extorted Rs 4.50 lakh from a young woman and repeatedly raped her under the false pretext of marriage; he has now been arrested, and an iPhone has been seized.

ऑनलाइन दोस्ती के बाद प्यार का वादा, 4.50 लाख वसूले, शादी का झांसा देकर युवती का कई बार दुष्कर्म, आरोपी पंकज गिरफ्तार, आईफोन जब्त

रायगढ़ : छत्तीगसढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे लाखों रुपये ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह मामला घरघोंड़ा थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना घरघोड़ा के ग्राम अमलीडीह का निवासी आरोपी पंकज चौहान उम्र 21 साल के खिलाफ 23 अक्टूबर को 23 साल की पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचौट के जरिए उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और मेल-मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया.
पैसे मांगे तो शादी से किया इंकार
31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे फोन कर अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी करने का भरोसा दिलाकर अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया. वहां आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी ने लगातार शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. आरोपी ने इसी तरह कई बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अलग-अलग समय पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये भी लिया.
आरोपी पंकज चौहान गिरफ्तार
सितंबर 2026 में जरुरत पड़ने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा. तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया. साथ ही शादी करने से भी मना कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 320/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म  दर्ज कर जांच में लिया गया. पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबुल कर लिया. घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया आईफोन भी जब्त किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb