सड़क निर्माण के दौरान डीजल भरते समय धमाका, विस्फोट से ड्राइवर समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी, दो वाहन क्षतिग्रस्त
Explosion occurs while refueling during road construction; 5 people, including the driver, die tragically. Chaos ensues, and two vehicles are damaged.
जगदलपुर : आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ. जानकारी के मुताबिक जिलेटिन की छड़ों से जुड़े विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया. जिसकी चपेट में आने से एक चालक और चार मजदूरों की जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना भीषण था कि इसकी वजह से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हादसे के वजह की जांच की जा रही है. विस्फोटक उपकरण में धमाका किन हालात में हुआ. इसकी डिटेल जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



