पाण्डुका में खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, 22 गांवों के अन्नदाताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, हाईवे जाम कर जताया विरोध

Farmers in Panduka erupted in anger over the fertilizer crisis. Farmers from 22 villages protested by raising slogans against the administration and blocking the highway.

पाण्डुका में खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, 22 गांवों के अन्नदाताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, हाईवे जाम कर जताया विरोध

गरियाबंद/पाण्डुका : पाण्डुका खाद की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला. पाण्डुका के चारोधाम चौक स्थित एनएच-130सी पर सैकड़ों किसानों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया. इस आंदोलन में 22 गांवों के किसान शामिल हुए और इस दौरान किसानों ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, जबकि खाद की कालाबाजारी भी लगातार जारी है. किसानों ने मांग की है कि कृषि सीजन को देखते हुए तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. हालात को देखते हुए मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासनिक अधिकारी भी किसानों से चर्चा कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं.
किसानों की प्रमुख मांग
1 क्षेत्र के सभी सहकारी समितियां में खाद्य की पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए
2 किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद वितरण किया जाए
3 खाद के कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए
4 किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था किया जाए
5 जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाए
6 खाद संकट को दूर करने होते विशेष आपूर्ति अभियान चलाए जाए
इस तरह इन 6 मांगो को लेकर अंचल के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम पर यह ज्ञापन नायब तहसीलदार छुरा को सौंपा गया जिस पर नायब तहसीलदार छुरा डोनश्वर साहू ने किसानों का आवेदन स्वीकार करते हुए 7 दिनों की मोहलत मांगे और कलेक्टर गरियाबंद को जानकारी देने की बात कही है.
साथ ही कलेक्टर गरियाबंद, जिला कृषि अधिकारी संबंधी सहकारी समिति आदि सूचना प्रेषित किया गया है. 2 घंटे तक जाम इस चक्का जाम में सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई थी. किसानों के तेवर गरम थे ।सड़क के दोनों ओर गाड़िया खड़ी थी लोग हलकान और परेशान होते रहे 2 घंटे बाद जब चक्का जाम खुला तब आम राहगीरों ने राहत की सांस ली.
बता दे आंचल के किसान इन दिनों खाद्य संकट को लेकर किसानों में आक्रोश है और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का पुतला दहन,सहित जिला कलेक्टर गरियाबंद की घेराव की चेतावनी दी है. साथ ही धमतरी जिला में पर्याप्त मात्र में खाद मिल रहा है. जबकि गरियाबंद में खाद की किल्लत क्यों है. पाण्डुका अंचल के सैकड़ों किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इस चक्काजाम का समर्थन किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t