फिंगेश्वर सहकारी समिति में जड़ा ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

The Fingeshwar Cooperative Society was locked, hundreds of workers took to the streets, raised slogans against the central and state governments, burnt an effigy and submitted a memorandum.

फिंगेश्वर सहकारी समिति में जड़ा ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : खाद-बीज में कथित कटौती, किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं मिलने और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को जिला कांग्रेस ने फिंगेश्वर सहकारी समिति के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति के मुख्य गेट में ताला जड़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में केंद्र व राज्य शासन का पुतला दहन किया. साथ है सहकारी समिति कार्यालय में ताले भी जड़ दिए. आंदोलन में बड़ी तादाद में किसान, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और कई ब्लॉकों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है।समितियों में डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की भारी कमी है. जिससे किसान परेशान हैं. साथ ही सरकार किसानों को राहत देने के बजाय कटौती कर रही है. जिसके चलते खेती-किसानी प्रभावित हो रही है
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. महंगाई के कारण खाद्य सामग्री, सब्जी, तेल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “महंगाई बंद करो”, “खाद-बीज उपलब्ध कराओ” जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए सहकारी समिति परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और हालात पर नजर बनाए रखा.
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि अगर किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं कराया गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर राजधानी तक उग्र आंदोलन किया जाएगा. उक्त सभी समस्याओं के साथ अन्य नौ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे.
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुखचंद बेसरा, मनोज कंदोई, पुष्पा साहू, पवन सोनकर, कमल यदु, रुपेश साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर, अनिल चंद्राकर, ओम प्रकाश बंछोर, हरिशंकर बाबा, श्रीवास्तव, जगन्नाथ साहू, रामकुमार गोस्वामी, सुनीता श्रीवास, विश्वजीत सिंह ठाकुर, वेदांत शर्मा, मुकेश भारती, कमल भारती, रामकृष्ण तिवारी, टिकेश साहू, भूपेंद्र शर्मा, योगेश्वरी साहू, महेश्वर बघेल, गोविंद कहार, नितेश कश्यप, सहित विभिन्न पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता किसान नेता, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के सदस्य बड़ी तादाद में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t