कोमल उपेंडी का भाजपा से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्याग्पत्र, इधर गोरेलाल सिन्हा व ऋतिक सिन्हा सहित कई नेताओं का पुष्पमाला और गुलाल से सम्मान
Komal Upendi has resigned from the BJP and sent the resignation letter to the state president; meanwhile, several leaders—including Gorelal Sinha and Ritik Sinha—were honored with flower garlands and *gulal*.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच कोमल उपेंडी ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है. भाजपा नेता कोमल उपेंडी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अपना लिखित इस्तीफा को भेजा है. अब उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि आगे वह किसी अन्य दल से जुड़ेंगे या स्वतंत्र रूप से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. फिलहाल कोमल उपेंडी ने भाजपा से इस्तीफा देने की वजह सार्वजनिक नहीं की है. उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल कोमल उपेंडी ने भाजपा से इस्तीफा देने की वजह सार्वजनिक नहीं की है. उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
गोरेलाल सिन्हा व ऋतिक सिन्हा सहित कई नेताओं का पुष्पमाला और गुलाल से सम्मान
गरियाबंद : गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन ने गरियाबंद जिले के निष्कासन खत्म कर वापस लिए गए नेताओं का आत्मीय स्वागत किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुशासन समिति की अनुशंसा पर निष्कासन खत्म किए जाने के बाद जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा की मौजूदगी में गोरेलाल सिन्हा, ऋतिक सिन्हा सहित अन्य नेताओं की विधिवत पार्टी में वापसी कराई गई. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और गुलाल लगाकर उनका जोशीला स्वागत किया.
जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर निष्कासन खत्म किया गया है. उन्होंने कहा कि इन नेताओं की वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा. उनके मुताबिकइन सभी नेताओं की अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है. जिससे संगठन का जनाधार और सशक्त होगा.
कांग्रेस नेता शैलेन्द्र साहू ने प्रदेश कांग्रेस के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की घर वापसी संगठन को नई ऊर्जा देगी.
वहीं कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की कुछ रणनीतिक कमियों का असर परिणामों में दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने वाले गोरेलाल सिन्हा ने दूसरे स्थान पर रहकर अपनी जनस्वीकार्यता साबित की थी. जो उनके क्षेत्रीय प्रभाव को दर्शाता है.
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, संजय नेताम, शैलेन्द्र साहू, विकास तिवारी, ओंकार सिंह ठाकुर, डीके ठाकुर, लक्ष्मी साहू, रामकृष्ण ध्रुव, गेंदु ध्रुव, गेंद सिन्हा, रमेश शर्मा, आबिद ढेबर, नरेंद्र सिन्हा, रूपेश साहू, राजेश साहू, छगन यादव, सन्नी मेमन, प्रेम सोनवानी, छीनू ध्रुव, देवशरण विश्वकर्मा, चेतन सिन्हा, यशवंत सिन्हा, पवन सोनकर, निरंजन प्रधान, ऋतिक सिन्हा, लोकेंद्र कोमार्रा, भूपेंद्र मांझी, सौदर कश्यप, अनामो बघेल, विकास अग्रवाल, जयशंकर नागेश, दुलार सिंह, भविष्य प्रधान, सुशील सोनी, सफीक खान, बबलू ध्रुव, माहेश्वरी शाह, पुष्पा साहू, ममता फुलझेले, प्रतिभा पटेल, हेमलता सिन्हा, ज्योति साहनी, योगेश्वरी साहू, मोतीराम साहू, रिकेश साहू, बेदराम साहू, केजूराम साहू, अमित मीरी, सोमेश पटेल और अनिल सोनी सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सेवादल के बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



