मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े उपसरपंच समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम

Lightning struck an MGNREGA worksite; three laborers—including the Deputy Sarpanch—tragically died after taking shelter under a tree during the rain, while five others were critically injured, plunging the village into mourning.

मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े उपसरपंच समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम

कांकेर : कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीण अचानक मौसम खराब होने के दौरान बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्यस्थल पर करीब 70 से 80 ग्रामीण मौजूद थे.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे अफरा-तफरी मच गई. घायलों को फौरन अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में उपसरपंच धनराज पटेल सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में पांच मजदूर घायल हो गए. जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. इस हादसे के बाद ग्राम कलगांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है.
इस हादसे की खबर मिलते ही अंतागढ़ थाना पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t