बड़ा सड़क हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा मालवाहक छोटा हाथी वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों आई को गंभीर चोटें, मची चीख पुकार

Major Road Accident: A small cargo vehicle ('Chota Hathi') packed with passengers returning from an event overturned; 35 people were injured—many seriously—amidst scenes of panic and screaming.

बड़ा सड़क हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा मालवाहक छोटा हाथी वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों आई को गंभीर चोटें, मची चीख पुकार

सक्ती : सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर ग्राम छुहीपाली के पास यात्रियों से भरा एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में वाहन में सवार 30 से 35 लोग घायल हो गए. जिनमें कई महिलाओं सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. चार घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के थाना कोसीर अंतर्गत ग्राम कोसीर निवासी लोग ग्राम धुरकोट में समधियान (रिश्ता) जोड़ने के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग भोजन कर छोटा हाथी वाहन नम्बर CG13 BH 4043 में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. वाहन में करीब 35 से 40 पुरुष और महिलाएं सवार थे। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 5 बजे वाहन डभरा-खरसिया सड़क मार्ग स्थित ग्राम छुहीपाली के पास पहुंचा. तभी चालक वाहन पर कंट्रोल खो बैठा और छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे.
हादसे में करीब 30 से 35 लोग घायल हो गए. कई महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है. जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. चार घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें फौरन रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की खबर मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर चालक द्वारा वाहन पर कंट्रोल खो देने को हादसे की वजह माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t