दशकर्म कार्यक्रम के दौरान पत्नी के साथ 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट
During a 'Dashakarma' ritual, a husband discovered a 15-year-old minor boy in a compromising position with his wife; he then launched a relentless assault on the boy with a stick, beating him to death.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में अपनी पत्नी को 15 वर्षीय नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने आपा खो दिया और दोनों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस गंभीर हमले में दोनों लहूलुहान होकर बेहोश हो गए. इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाबालिग किशोर की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
दशकर्म कार्यक्रम के दौरान घटी वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर की है. गांव में गजेंद्र पैकरा के घर पर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था. जिसमें शामिल होने के लिए पड़ोस का 15 साल के नाबालिग अपनी मां के साथ आया हुआ था. 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे गृहस्वामी गजेंद्र पैकरा कहीं बाहर से अपने घर लौटा. घर के भीतर प्रवेश करते ही उसने अपनी पत्नी को उक्त नाबालिग लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.
आपे से बाहर होकर डंडे से किया हमला
अपनी पत्नी को नाबालिग के साथ इस स्थिति में देखते ही गजेंद्र गुस्से में आपा खो बैठा. उसने पास में पड़े लकड़ी के डंडे को उठाकर दोनों पर बेरहमी से वार करना शुरू कर दिया. आरोपी ने दोनों के सिर और शरीर पर तब तक वार किए जब तक कि वे लहूलुहान होकर जमीन पर बेहोश नहीं हो गए. जब परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को इस घटना की भनक लगी, तो मौके पर चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने फौरन 108 एंबुलेंस को खबर दी और दोनों घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ पहुंचाया.
इलाज के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम
शंकरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. बुधवार शाम दोनों घायलों को अंबिकापुर में भर्ती कराया गया. जहां देर रात इलाज के दौरान 15 साल के नाबालिग लड़के ने दम तोड़ दिया. वहीं, आरोपी की पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मर्ग कायम, आरोपी की तलाश में पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. अंबिकापुर पुलिस चौकी से मर्ग डायरी संबंधित शंकरगढ़ थाना (बलरामपुर) भेजी जा रही है. जिसके आधार पर बलरामपुर पुलिस हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



