छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग!, चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, डंडे बरामद
Mob lynching in Chhattisgarh! Youth brutally beaten on suspicion of theft; dies during treatment. Police have arrested three accused and sent them to jail; sticks recovered....
मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने इस मॉब लिंचिंग जैसी वारदात के सिलसिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद कर लिए हैं. वारदात के बाद इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है. यह वारदात 14 जून की देर रात ग्राम बिछली में अंजाम दी गई..
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रमिला गोंड के मुताबिक उनका पति राजकुमार गोंड रात करीब एक बजे घर से विवाद कर निकला था. जब प्रमिला उसे ढूंढते हुए बिछली गांव के पास पहुंची। तो वहां गजरूप, मनोज और कौशल ने राजकुमार को चोरी के शक में बंधक बना रखा था.
प्रमिला के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों व लात-घूंसों से पति-पत्नी दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दंपत्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.
राजकुमार की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया था, जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
मर्ग जांच और डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआती केस में हत्या की धाराएं जोड़ दीं. इसके बाद घेराबंदी कर घटना में शामिल तीनों नामजद आरोपियों गजरूप सिंह, मनोज सिंह और कौशल सिंह को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. प्रमिला की शिकायत और राजकुमार की मौत के बाद पुलिस ने सख्त कानूनी कदम उठाते हुए आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया.
आरोपी
गजरूप सिंह पिता स्व हरिलाल सिंह उम्र 68 साल निवासी बिछली पटेलपारा
मनोज सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 40 साल निवासी बिछली पटेलपारा
कौशल सिंह पिता सुद्धू सिंह उम्र 40 साल निवासी बिछली पटेलपारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



