5 फीट के गड्ढे से बाहर झांक रहा सफेद कपड़ा, लोग बोले- फावड़ा लेकर जंगल में कार से उतरे 2 युवक, शव दफन होने की आशंका, पुलिस करेगी खुदाई

White cloth visible peeking out of a 5-foot-deep pit; witnesses reported two youths getting out of a car in the forest carrying a shovel. Suspecting a body might be buried there, the police will conduct an excavation.

5 फीट के गड्ढे से बाहर झांक रहा सफेद कपड़ा, लोग बोले- फावड़ा लेकर जंगल में कार से उतरे 2 युवक, शव दफन होने की आशंका, पुलिस करेगी खुदाई

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सानी बर्रा के जंगल में एक संदिग्ध गड्ढा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों ने गड्ढे में शव दफन किए जाने की आशंका जताई है. गड्ढे के पास सफेद कपड़ा मिलने और मिट्टी पर जूतों से दबाने जैसे निशान दिखाई देने के बाद शक और बढ़ गया. खबर मिलने पर उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान का मुआयना किया. आज रविवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर इसकी असलियत का पता लगाया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक सानी बर्रा के जंगल के पास गुरुवार को कुछ बच्चों ने एक बोलेरो वाहन में आए कुछ लोगों को गड्ढा खोदते देखा था. बच्चों ने वापस लौटकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. हालांकि शुरुआत में ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उन्हें लगा कि जंगल में छुई मिट्टी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया होगा.
इसके अगले दिन शुक्रवार को सेमी घोघरा निवासी नापन पंडो खुखड़ी बीनने के लिए जंगल गया था. इसी दौरान उसकी नजर एक संदिग्ध स्थान पर पड़ी. वहां करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. गड्ढे के आसपास की हालत देखकर उसे शक हुआ. पास में सफेद कपड़ा भी पड़ा मिला.
नापन पंडो ने गांव लौटकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. बच्चों द्वारा एक दिन पहले बोलेरो सवार लोगों को उसी इलाके में गड्ढा खोदते देखने की बात और अब गड्ढे के पास कपड़ा मिलने से ग्रामीणों को शक हुआ. वहां किसी व्यक्ति का शव दफन किया गया हो सकता है.
बताया जा रहा है कि संदिग्ध गड्ढा जिस जगह पर मिला है, वह नेशनल हाईवे से करीब 12 किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित है. दूरस्थ इलाका होने की वजह से यहां सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही भी सीमित रहती है. ऐसे में बोलेरो से कुछ लोगों के वहां पहुंचने और गड्ढा खोदने की जानकारी ने ग्रामीणों की फिक्र बढ़ा दी.
इस मामले की खबर मिलने पर स्थानीय मीडियाकर्मी भी जंगल पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने संदिग्ध गड्ढे और उसके आसपास के इलाके का बारीकी से मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान गड्ढे की मिट्टी पर जूतों से दबाने जैसे निशान भी दिखाई दिए. हालांकि गड्ढे के भीतर हकीकत में क्या है, यह अभी साफ नहीं हुआ है. पुलिस ने भी फिलहाल शव दफन होने की पुष्टि नहीं की है.
थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा के मुताबिक संदिग्ध गड्ढे को विधिवत खोदने के लिए दंडाधिकारी से अनुमति ली जाएगी. अनुमति मिलने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में रविवार को गड्ढे की खुदाई कर जांच की जाएगी. पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है. बच्चों द्वारा देखे गए बोलेरो वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सकती है.
गड्ढा खोदे जाने की असल वजह क्या थी और वहां क्या दफन किया गया है. इसका खुलासा खुदाई के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल संदिग्ध गड्ढे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सहीं नहीं होगा. रविवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में होने वाली खुदाई के बाद मामले की असल हालात सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb