आंगनबाड़ी सहायिका पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला, महिला की हालत नाजुक, इलाज जारी, पुलिस ने आरोपी शराबी पति इंद्रजीत को किया गिरफ्तार
Anganwadi helper brutally attacked with a bamboo pole; woman in critical condition and undergoing treatment; police have arrested the accused—her alcoholic husband, Indrajit.
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के तहत घरघोड़ा पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 जून 2026 को आहता सत्यवती राठिया उम्र 30 साल के चचेरे भाई पवन राठिया उम्र 25 साल निवासी चौरंगा, थाना लैलूंगा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चचेरी बहन सत्यवती राठिया ग्राम देवगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत है. और उसका पति इंद्रजीत राठिया राजमिस्त्री का काम करता है. सत्यवती राठिया अक्सर फोन पर पति द्वारा शराब के नशे में विवाद और मारपीट किए जाने की जानकारी देती थी. जिस पर परिजनों द्वारा कई बार समझाइश दी गई. लेकिन आरोपी की आदतों में सुधार नहीं हुआ.
21 जून की दोपहर खबर मिलने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचे. जहां सत्यवती राठिया का इलाज चल रहा था. घायल महिला ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे उसका पति इंद्रजीत राठिया शराब पीने के लिए पैसे मांगने घर आया था. पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से सिर और दोनों हाथों पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में आरोपी इंद्रजीत राठिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 119(1), 296, 351(3), 109(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम देवगढ़ रवाना किया गया. पुलिस टीम ने गवाहों से पूछताछ कर आरोपी इंद्रजीत राठिया पिता पंचराम राठिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम देवगढ़ बाजारपारा, थाना घरघोड़ा को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद किया गया. जरुरी वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया.
आरोपी
इंद्रजीत राठिया पिता पंचराम राठिया, उम्र 32 साल निवासी ग्राम देवगढ़ बाजारपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



