श्रद्धालु बनकर मंदिर दान के नाम पर ठगी, ज्वेलर्स से चेन-अंगूठी समेत 4 तोला सोने के गहने लेकर आरोपी फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कबीरधाम पुलिस

Posing as a devotee, the accused swindled a jeweler out of 4 tolas of gold ornaments—including chains and rings—under the pretext of making a temple donation and then fled; Kabirdham police are scanning CCTV footage.

श्रद्धालु बनकर मंदिर दान के नाम पर ठगी, ज्वेलर्स से चेन-अंगूठी समेत 4 तोला सोने के गहने लेकर आरोपी फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कबीरधाम पुलिस

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मंदिर में दान के नाम पर दो आरोपी ज्वेलर्स से सोने के गहने लेकर फरार हो गए. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.
मंदिर में दान करने का दिया झांसा 
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना इलाके के सर्राफा लाइन में स्थित श्री शिव ज्वेलर्स में छोटेलाल सोनी के पास दो नकाबपोश पहुंचे और सामने वाले बजरंगबली मंदिर में दान करने का झांसा दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे अपने बातों में फंसाया और करीब 8 तोला सोना लेकर फरार हो गए. जिसकी कीमत तकरीबन 12 लाख रूपए बताई जा रही है.
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे 21 हजार रुपए दान के नाम पर मंदिर में लेकर गए और सोने से बांधने के नाम पर उसके सोने के चेन और अंगूठी को निकलवा लिया. इसके बाद दुकान में आकर उससे दान के नाम पर और गहने निकलवाए गए फिर बुधवार शाम को आने की बात कहकर फरार हो गए.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पीड़ित ने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर एंगल से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb