आंधी-बारिश में टूटा बिजली का तार बना काल: 17 साल के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे, परिवार में मातम पसरा, मुआवजे की मांग

Power line snaps during storm and rain, proving fatal: 17-year-old son dies a tragic death on the spot; father also suffers burns while trying to save him; family plunged into grief; demand for compensation raised.

आंधी-बारिश में टूटा बिजली का तार बना काल: 17 साल के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे, परिवार में मातम पसरा, मुआवजे की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोड़गार चौकी अंतर्गत खरडी गांव में तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. बिजली का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आए 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
कुएं से लौटते समय ऊपर गिरा बिजली का तार
मिली जानकारी के मुताबिक खरडी गांव निवासी किशन केरकेटा कुएं से हाथ-पैर धोकर घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच बिजली का तार खंभे और एक मकान के बीच से टूटकर नीचे आ गिरा. किशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया. हादसा देखकर उसके पिता फौरन बेटे को बचाने के लिए पहुंचे. लेकिन वह भी बिजली के संपर्क में आ गए. हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने कराया पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना की जानकारी मिलते ही कोड़गार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जरुरी कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.
परिवार ने प्रशासन से मांगा मुआवजा
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने प्रशासन से घटना को लेकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है. गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?