शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर आराम करने भेजा मायके, इधर दूसरी महिला से कर लिया विवाह, आरोपी कृष्णा गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Raped on the pretext of marriage, sent to her parents' home to rest when she was 5 months pregnant, then married another woman, accused Krishna arrested and sent to jail

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर आराम करने भेजा मायके, इधर दूसरी महिला से कर लिया विवाह, आरोपी कृष्णा गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

कोरबा : कोरबा में जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्यार में धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को 7 महीने तक पत्नी बनाकर अपने घर रखा. इस दौरान युवती 5 माह की गर्भवती हो गई. गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे आराम करने के बहाने मायके भेज दिया और खुद दूसरी युवती से शादी रचा ली. मामले का खुलासा होने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची. जहां पति-पत्नी और युवती के बीच जमकर विवाद हुआ. पीड़िता की शिकायत पर उरगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कृष्णा खन्ना उम्र 26 साल उरगा थाना क्षेत्र के खोडल गांव का निवासी है और पेशे से ड्राइवर है. पीड़िता की मुलाकात आरोपी से मंदिर में दर्शन के दौरान हुई थी. वहीं बातचीत के दौरान युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. बातचीत दोस्ती में बदली, दोस्ती प्यार में और फिर युवक ने शादी का झांसा दिया. आरोपी युवती को अपने घर ले आया और पत्नी की तरह 7 महीने तक साथ रखा. और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
इस दौरान युवती गर्भवती हो गई जब वह 5 महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे आराम करने की बात कहकर मायके भेज दिया. कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है. यह सुनकर पीड़िता सीधे आरोपी के घर पहुंच गई. वहां आरोपी, उसकी नई पत्नी और पीड़िता के बीच जमकर कहासुनी और विवाद हुआ.
पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत उरगा थाने में दर्ज कराई. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्णा खन्ना के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है. पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t