तालाब में नहाने के दौरान मासूम बच्ची की गई जान, गांव में पसरा मातम, इधर नदी में डूब रही लड़की को बचाने उतरे 5 लोग, सभी की मौत, बच गई छात्रा की जान

An innocent girl died while bathing in a pond, causing mourning in the village. Five people tried to rescue a drowning girl, but all died, but the student survived.

तालाब में नहाने के दौरान मासूम बच्ची की गई जान, गांव में पसरा मातम, इधर नदी में डूब रही लड़की को बचाने उतरे 5 लोग, सभी की मौत, बच गई छात्रा की जान

गर्मी से राहत पाने रोज तालाब में नहाने जाने वाली मासूम बच्ची की गहरे पानी में चली गई जान, छात्रा की मौत से परिवार और गांव में पसरा मातम

बालोद/अर्जुदा : बालोदजिला के अर्जुदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंडेरा में शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डुंडेरा निवासी मोनिका ठाकुर पिता घनश्याम ठाकुर उम्र 13 साल और मां कामिनी ठाकुर शाम करीब 6 बजे गांव के परना बाट तालाब में नहाने गई थी. नहाने के दौरान वह पानी में आगे बढ़ते हुए गहरे हिस्से में चली गई. जिससे वह डूब गई.
ग्रामीणों ने की तलाश, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बताया गया कि कुछ समय तक बालिका दिखाई नहीं देने पर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की और उसे पानी से बाहर निकाला. फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुदा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
कक्षा छठवीं की छात्रा थी मोनिका
पूर्व सरपंच छबिलाल कोर्राम ने बताया कि मोनिका कक्षा छठवीं में अध्ययनरत थी. उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बहन भी हैं. माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं.
उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से वह अक्सर शाम के समय तालाब में नहाने जाया करती थी. परिजनों के मुताबिक उसे तैरना नहीं आता था. बालिका की दिमागी हालत भी सामान्य नहीं थी. जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. परिवार और ग्रामीण उसके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विशेष विद्यालय में प्रवेश की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे थे.
हादसे से गांव में मातम
अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा संबंधी जागरुकता बढ़ाने तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग, सभी डूब गए, लड़की की बच गई जान

कुरनूल : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार को तुंगभद्रा नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ. नदी में डूब रही एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की जान चली गई. जबकि लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की तुंगभद्रा नदी के किनारे अपने पैर धो रही थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नदी की तेज धारा में बहने लगी. लड़की को बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
5 लोगों की हुई मौत
लड़की को बचाने के लिए पांच लोग बिना देर किए नदी में कूद गए. हालांकि तुंगभद्रा नदी की तेज धारा और गहराई का अंदाजा उन्हें नहीं था. बचाव की कोशिश के दौरान पांचों लोग खुद धारा में फंस गए और डूब गए और उनकी मौत हो गई. दूसरी तरफ स्थानीय लोगों और अन्य मौजूद व्यक्तियों की मदद से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के निवासी थे. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जिसने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों की खोज शुरू की.
देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान जारी रहा. नदी में जलस्तर और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मृतकों के शवों को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t