गणेश विसर्जन में मारपीट से मचा हड़कंप, अमन DJ जब्त, 7:45 बजे की CCTV फुटेज खोलेगी पूरे विवाद का राज?, इधर आवाज कम नहीं करने पर माजदा जप्त
Scuffle during Ganesh Visarjan sparks panic; 'Aman DJ' seized—will 7:45 PM CCTV footage reveal the truth behind the dispute? Meanwhile, a Mazda vehicle was seized for failing to lower the volume.
बिलासपुर/बेलगहना-रतनपुर : गणेश विसर्जन के दौरान महामाया ज्वेलर्स के सामने मारपीट की घटना के बाद अमन DJ वाहन जब्त किया गया. घटना रात करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है. ऐसे में CCTV फुटेज से विवाद की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है. DJ संचालन की अनुमति और वाहन छुड़ाने के लिए कथित दबाव की चर्चा भी सवालों में है. कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन के दौरान बेलगहना चौकी क्षेत्र में माहमाया ज्वेलर्स के सामने मारपीट की घटना हो गई. विवाद रात करीब 7:45 बजे हुआ. DJ की धुन पर नाच रहे कुछ युवकों का बिलासपुर से आए एक युवक के साथ विवाद हुआ. जिसके बाद मारपीट की स्थिति बनी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अमन DJ वाहन को जब्त किया है.
इस बीच सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आई है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा जब्त अमन DJ को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की तरफ से भी दबाव बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. इसलिए इसे फिलहाल सिर्फ चर्चा के रूप में ही देखा जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि CCTV फुटेज के साथ चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच होने पर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है. घटना के बाद गणेश विसर्जन के दौरान DJ संचालन की अनुमति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अमन DJ को संचालन की अनुमति थी या नहीं और अगर अनुमति थी तो किन शर्तों के तहत दी गई थी. यह जानकारी भी जांच के बाद ही साफ होगी.
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अब जांच में अहम हो सकती है. फुटेज से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट के दौरान मौके पर कौन–कौन लोग मौजूद थे.
मामले में कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय ने कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. SDOP के इस बयान के बाद अब पुलिस जांच में घटना के असल वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
समझाइश के बाद भी आवाज कम नहीं करने पर संचालक राजेश मार्को का माजदा जप्त
बिलासपुर/रतनपुर : गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और निर्धारित आदेशों का उल्लंघन करने पर रतनपुर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन समेत साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण जब्त किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को पेट्रोलिंग के दौरान नूतन चौक बड़ी बाजार रतनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजता मिला. पुलिस ने डीजे संचालक राजेश मार्को उम्र 23 साल निवासी खाड़ा थाना सीपत को डीजे की आवाज कम करने की समझाइश दी. लेकिन इसके बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाना जारी रखा गया.
इसके बाद रतनपुर पुलिस ने डीजे वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया. कार्रवाई में माजदा वाहन नम्बर CG10 CB 8529 वाहन में बंधे 10 साउंड बॉक्स, 12 लाइट, 3 जनरेटर समेत डीजे के अन्य उपकरण जब्त किए गए. पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



