छग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियां और 2 दलाल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और नकद बरामद

Sex racket busted in Chhattisgarh; prostitution operating from a rented house; 4 young women and 2 brokers arrested; objectionable material and cash seized.

छग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियां और 2 दलाल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और नकद बरामद

रायगढ़ : रायगढ़ शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान की आड़ में संचालित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का रायगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री और नकद रकम भी बरामद की गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली में एक किराये के मकान में महिलाओं से सेक्स का व्यापार कराया जा रहा है.
ग्राहक बनाकर भेजा गया पाइंटर
मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले गुप्त रूप से सबूत जुटाने की प्लान बनाई. एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर संदिग्ध मकान में भेजा. जैसे ही तय संकेत मिला. पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे दी. छापेमारी के दौरान मकान के बाहर बैठी महिला ने अपना नाम गुंजन चौहान बताया. जबकि अंदर के कमरों में पुरुष और महिलाएं संदिग्ध हालत में मिले.
पुलिस ने मकान से चार युवतियों को संरक्षण में लिया. वहीं दो पुरुष ग्राहकों को मौके से हिरासत में लिया गया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि किराये के मकान में लंबे समय से संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था.
आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. इसके अलावा महिला दलाल के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए 2500 रुपये नकद भी जब्त किए गए. पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह आर्थिक लाभ कमाने के मकसद से मकान किराये पर लेकर देह व्यापार का संचालन कर रही थी.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ग्राहकों को संपर्क के जरिए बुलाया जाता था और किराये के मकान को अवैध गतिविधियों का केंद्र बनाया गया था. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.
पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने महिला दलाल गुंजन चौहान और दोनों ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t