अफेयर के शक में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, खाना खाकर सोए, देर रात अचानक हंसिए से हमला कर अलग कर दिया अंग, आरोपी महिला द्रौपती गिरफ्तार
Suspecting an affair, the wife cut off her husband's private parts. He ate dinner and went to sleep. Late at night, she suddenly attacked him with a sickle and severed the private parts. The accused woman, Draupati, was arrested.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके में एक पति-पत्नी के बीच का झगड़ा देर रात काफी गंभीर हो गया. चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि महिला को लंबे समय से पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था, और इस बात पर अक्सर उनके बीच विवाद होता था. यह घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है. घायल को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री राजेश कौशिक के परिवार वालों का कहना है कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी के बीच तनाव चला आ रहा था. पत्नी द्रौपती बाई को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ है. जिससे घर में अक्सर बहस होती रही. शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि राजेश शराब के नशे में घर लौटा था और खाना खाने के बाद सो गया था.
शुरुआत जांच के मुताबिक रात करीब एक बजे फिर से उनके बीच तकरार होने लगी. इसी दौरान गुस्से में महिला ने घर में रखा हंसिया उठाया और अपने पति पर हमला कर दिया. इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद वह खून से लथपथ होकर कमरे से बाहर आया और चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार जाग गए और पुलिस को खबर किया.
वारदात के बाद परिजन घायल को अस्पताल ले गए. पुलिस के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने हंसिया को जब्त कर लिया है और आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और अफेयर के शक की बातें सामने आई हैं. आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बारे में इलाके में काफी चर्चा हो रही है और पड़ोस के लोग इस अचानक हुए हमले से दहशत में हैं. पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



