10 वर्षीय मासूम का अपहरण कर खेत में बलात्कार, पुलिस ने बलात्कारी को जंगल से ड्रोन की मदद से ढूंढ निकाला, आरोपी पड़ोसी रंजीत यादव गिरफ्तार

A 10-year-old girl was abducted and raped in a field. Police found the rapist in the woods with the help of a drone. Accused neighbor Ranjit Yadav was arrested.

10 वर्षीय मासूम का अपहरण कर खेत में बलात्कार, पुलिस ने बलात्कारी को जंगल से ड्रोन की मदद से ढूंढ निकाला, आरोपी पड़ोसी रंजीत यादव गिरफ्तार

बिलासपुर/बेलगहना : बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में, खासकर ग्रामीण थानों में दुष्कर्म के मामले तकरीबन रोजाना दर्ज किए जा रहे हैं. लेकिन ऐसे मामलों में बहुतायत संख्या उन मामलों की होती है जिसमें कोई प्रेमी अनजाने में नाबालिग प्रेमिका को भगा कर ले जाता है और फिर दुष्कर्म का आरोपी बन जाता है. लेकिन बेलगहना चौकी क्षेत्र में दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमे एक 20 साल के युवक ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बेलगहना निवासी 20 साल के रंजीत यादव उर्फ दाऊआ ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बालिका को घूमा कर लाने का झांसा दिया और अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर सक्ति बहरा के सुनसान खेत में ले गया. जहां उसने मासूम के साथ रात भर जबरन दुष्कर्म किया और फिर अगले दिन सुबह उसे उसके घर छोड़ दिया.
इधर घर वाले बिटिया के अचानक गायब हो जाने से परेशान थे और रात भर उसे तलाशते रहे. सुबह बेटी घर पहुंची तो उसने पूरा हाल कह सुनाया. परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह पुलिस को चकमा देकर जंगल की तरफ भाग गया। काफी मशक्कत के बाद जंगल की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश की गई. जंगल काफी घना और फैला हुआ था. लिहाजा पुलिस को बलात्कारी को ढूंढने के लिए ड्रोन की मदद भी लेनी पड़ी. आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t