नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, बोट की मदद से बाहर निकाला गया शव, पहचान और जांच में जुटी पुलिस, जिले से दो मामले आए सामने

The body of an unidentified youth was found in a river, fished out with the help of a boat, and police engaged in identification and investigation. Two cases have come to light in the district.

नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, बोट की मदद से बाहर निकाला गया शव, पहचान और जांच में जुटी पुलिस, जिले से दो मामले आए सामने

दुर्ग : दुर्ग जिले में सोमवार सुबह महमरा घाट स्थित शिवनाथ नदी के एनीकेट में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला. खबर मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची.
सुबह करीब 9:30 बजे, 9 सदस्यीय टीम ने बोट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है और सड़ने की हालत में था. जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है.
पुलिस अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.
इसी बीच जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र से भी एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. पुलिस को 12 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे खबर मिली कि देवरझाल इलाके में 42 साल के यशवंत मरकाम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है.
ओमप्रकाश मरकाम की खबर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t