शादी का झांसा देकर मूकबधिर युवती से शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर सताया बदनामी का डर, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी लोकनाथ गिरफ्तार
The lover had physical relations with a deaf and mute woman under the pretext of marriage, feared disgrace if she became pregnant, killed her lover, accused Loknath arrested.
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में 21 साल की युवती मूकबधिर पुष्पा अजगल्ले की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. पुलिस ने घटना के महज छह घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल उम्र 27 साल को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2026 की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने खबर दी कि उसकी 21 साल की बेटी पुष्पा अजगल्ले, जो जन्म से मूकबधिर थी. का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है. मृतिका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से जानलेवा वार किया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक अधिकारी (FSL) और डॉग स्क्वाड को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के पिता से एक अहम सुराग मिला.
जांच में पता चला कि युवती गर्भवती थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी. आरोपी ने समाज में बदनामी के डर से हत्या की साजिश रची. घटना मंगलवार की सुबह उजागर हुई, जब ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने खबर दी कि उनकी बेटी पुष्पा का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान पाए गए. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसपी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई.
जांच में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई।.मृतका के परिजनों से पूछताछ में एक अहम सुराग मिला कि युवती के संबंध गांव के ही लोकनाथ पटेल से थे. युवती गर्भवती थी और आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी. इस आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और बताया कि वह युवती के गर्भवती होने के बाद शादी के दबाव से परेशान था. समाज में बदनामी के डर से उसने हत्या की योजना बनाई. आरोपी ने सोमवार की देर रात 12:30 से 1 बजे के बीच युवती को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया और विवाद के दौरान पास पड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. ग्रामीणों और परिवार वालों ने आरोपी की सख्त सजा की मांग की है.
आरोपी
लोकनाथ पटेल पिता कीर्तन लाल पटेल उम्र 27 साल ग्राम इंद्रपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



