धमतरी शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी वारदात में शामिल, मोटरसाइकिल और कैंची जब्त

Dhamtari wedding robbery case solved, 4 arrested including main accused, 3 minors also involved in the crime, motorcycle and scissors seized

धमतरी शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी वारदात में शामिल, मोटरसाइकिल और कैंची जब्त

धमतरी : धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र में हुई लूट और चाकूबाजी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार लिया है. आरोपियों ने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है और उनके पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के पेण्डरवानी निवासी दयानंद साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 40 साल, साकिन पेण्डरवानी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)  27 अप्रैल की शाम 7 नाजे अपने परिवार के साथ अपने बड़े साढ़ू मोहन साहू निवासी सिहाद के बेटों की शादी समारोह में शामिल होने आए थे. रात करीब 9:15 बजे वे अपने रिश्तेदार तिलक राम साहू के साथ पंचायत भवन के पीछे तालाब के पास हाथ-मुंह धोने गए थे.
दोनों तालाब की पचरी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और यहां बैठना मना है कहकर डराने-धमकाने लगे. इसी दौरान चार युवकों ने दोनों को घेर लिया और आरोपियों ने धारदार चाकूनुमा हथियार दिखाकर प्रार्थी से जेब में रखे सामान की मांग की.
भयभीत कर प्रार्थी के शर्ट की जेब से एक वीवो कंपनी का मोबाइल (मॉडल ङ्क 2037, जियो सिम सहित, कीमत करीब 5000/- रुपये) और 50/- रुपये नगद लूट लिया. विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के बाएं जांघ में धारदार वस्तु से वार कर चोट पहुंचाई. इसी दौरान आरोपीगण ने तिलक राम साहू को भी धमकाकर उसके शर्ट की जेब से 500/- रुपये लूट लिए और मना करने पर उसके बाएं जांघ में भी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाई.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भखारा में तत्काल जुर्म कर मामला जांच में लिया गया. और दोनों घायलों का शासकीय अस्पताल कुरूद में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बयान लिया गया. पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तेजी से आरोपियों की तलाश शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को कबूल कर लिया है. उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक कैंची भी जब्त की है. जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था.
आरोपी
किशन यादव पिता मनहरण यादव उम्र 30 साल साकिन कोसमर्रा थाना भखारा जिला धमतरी
तीन नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t