धमतरी में प्रतियोगी परीक्षा की नाकामी से आहत 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस, मानसिक स्वास्थ्य पर उठे सवाल, वर्दी पहनने का टुटा सपना
In Dhamtari, a 26-year-old man, traumatized by his failure in a competitive exam, dies under suspicious circumstances. Police investigate, raising questions about his mental health and shattering his dream of wearing a uniform.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मानसिक दबाव को फिर से चर्चा में ला दिया है. गुजराती कॉलोनी (कोतवाली थाना क्षेत्र) में 26 वर्षीय युवक यशवंत साहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक यशवंत पुलिस और सेना में भर्ती होने का सपना देख रहा था और लंबे समय से इसकी तैयारी में जुटा था वह पढ़ाई में तेज था. लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद चयन नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि हाल के समय में वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था.
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मामला परीक्षा में असफलता से जुड़ी निराशा से संबंधित लग रहा है. हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. युवक के मोबाइल फोन की जांच और परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
यह घटना युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और प्रतिस्पर्धा के प्रभाव को उजागर करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हालात में परिवार और समाज की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. समय पर संवाद, मदद और मार्गदर्शन से कई गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



