महाकुंभ के दौरान दस श्रद्धालुओं की मौत, पिता-पुत्र; जीजा-साला समेत 10 के शव लाये गए छग, नवनिर्वाचित भजपा पार्षद ने नहीं मनाया जीत का जश्न

10 devotees, father-son died during Mahakumbh; Bodies of 10 including brother-in-law and brother-in-law were brought to Chhag, newly elected BJP councilor did not celebrate victory.

महाकुंभ के दौरान दस श्रद्धालुओं की मौत, पिता-पुत्र; जीजा-साला समेत 10 के शव लाये गए छग, नवनिर्वाचित भजपा पार्षद ने नहीं मनाया जीत का जश्न

कोरबा : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं. बोलेरो सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं. जो महाकुंभ दर्शन के लिए जा रहे थे. मृतकों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं. इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
शुक्रवार की देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस में टक्कर हो गई थी. बस में मध्य प्रदेश निवासी 19 लोग सवार थे. इस हादसे के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. कई लोग सड़क पर गिर गए थे. कई लोग बोलेरो में ही बुरी तरह फंस गए थे. बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी. बोलेरो को गैस कटर की मदद से काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया. मृतकों के परिजन 5 एंबुलेंस में सभी मृतक के शवों को लाया गया. जिनका कोरबा में आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान संतोष सोनी उम्र 54 साल, भागीरथी जायसवाल उम्र 47 साल, अजय बंजारे उम्र 35 साल, सौरभ सोनी उम्र 26 साल, शिवा राजपूत उम्र 62 साल, गंगादास वर्मा उम्र 53 साल, राजू साहू उम्र 38 साल, दीपक वर्मा उम्र 28 साल, सोमनाथ यादव उम्र 27 साल, ईश्वरी जायसवाल उम्र 45 साल हुई है. सभी दर्री के कलमीडुग्गू और जांजगीर के रहने वाले थे. इनमें संतोष और सौरभ पिता-पुत्र हैं. भागीरथी और ईश्वरी जीजा साले हैं. सभी नवनिर्वाचित पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे.
शुकवार की देर रात 2:30 बजे हुआ था हादसा
यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात करीब 2:30 बजे के आसपास हुई थी. कोरबा जिले से 10 श्रद्धालु बोलेरा में सवार होकर संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे. बोलेरा काफी तेज रफ्तार में थी. इसी बीच उनकी वाहन बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई श्रद्धालु बोलेरा से बाहर जा गिरे. कई लोग बोलेरो में ही बुरी फंस गए। घटना की खबर मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत बचाव काम जारी किया गया. पुलिस को बोलेरो से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI