तेज रफ्तार बाइक के सामने आ गई गाय, बचाने की कोशिश में फेंसिंग से टकराई बाइक, दो की दर्दनाक मौत, 2 घयल, एक की हालत नाजुक, इलाज जारी
A cow suddenly appeared in front of a speeding motorcycle; while attempting to avoid it, the bike crashed into a fence, resulting in two tragic deaths and injuries to two others—one of whom is in critical condition and undergoing treatment.
दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम झीट के मेन रोड पर मोतीपुर के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. बाइक पर तीन लोग सवार थे. अचानक गाय सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से टकरा गई. हादसे में नवीन कुमार नाग उम्र 26 साल की मौत हो गई. वहीं हादसे में गाय की भी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों लोग झीट के मेन रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई. चालक ने गाय को बचाने के लिए बाइक मोड़ने की कोशिश की. लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग के पाइप और तार से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए. हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं. जिससे उसकी मौत हो गई. दो अन्य घायल हो गए.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को झीट अस्पताल पहुंचाया. वहां दोनों का इलाज शुरू किया गया. बाइक चालक की हालत नजूल बताई जा रही है. जबकि पीछे बैठे एक व्यक्ति को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं. हादसे में सड़क पर आई गाय की भी मौत हो गई.
दुसरा हादसा
एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत इसके अलावा एक अन्य हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नुकीलें फेंसिंग तार से जा टकराया. इससे चिरंजीवी यादव उम्र 35 साल की मौत हो गई. वहीं अन्य युवक घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रात में पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क किनारे लगी फेंसिंग को देखा. पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और बाइक सवारों की पहचान की जानकारी जुटा रही है. शुरुआती जांच में गाय को बचाने के दौरान बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



