घर में भंडारण कर रखा 1200 बोरी अवैध धान, SDM और तहसीलदार ने लिया सख्त एक्शन, दस्तावेज नहीं दिखाने पर राजस्व विभाग ने किया जब्त
1200 sacks of illegal paddy stored in a house, SDM and Tehsildar took strict action, the Revenue Department confiscated them for not showing documents.
रायगढ़ : धान खरीदी शुरु होने से पहले ही रायगढ़ जिले में अवैध भंडारण का मामला सामने आया है. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उदउदा में मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक घर से करीब 1200 बोरी अवैध धान जब्त किया है. यह कार्रवाई 29 अक्टूबर को की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व और मंडी अधिकारियों को खबर मिली कि ग्राम उदउदा निवासी कपिल यादव ने बड़ी तादाद में धान का अवैध भंडारण किया है. खबर मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. जांच में कपिल यादव के घर से 1200 बोरी धान बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई वैध दस्तावेज पेश कर पाया.
मंडी और राजस्व विभाग की टीम ने धान को जब्त कर गांव के उपसरपंच महेंद्र यादव के सुपुर्द किया है. इस कार्रवाई के दौरान धरमजयगढ़ SDM प्रवीण कुमार, तहसीलदार हितेश कुमार साहू सहित मंडी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
खरसिया में भी पकड़ा गया था अवैध धान
इससे पहले 27 अक्टूबर को खरसिया क्षेत्र के बानीपाथर ओवरब्रिज के पास एक ट्रेलर वाहन से करीब 600 बोरी अवैध धान बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की खबर पर राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की. लेकिन वाहन चालक और साथ मौजूद लोग धान के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके.
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि जिले में धान खरीदी शुरु होने से पहले ही अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



