गांव में चाकू से हमला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

A knife attack in a village has led to the arrest of two accused, including a minor, and the seizure of a Hero Splendor motorcycle without a license plate.

गांव में चाकू से हमला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की बहनको अश्लील गालियां देते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर चाकू से हमला किया. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक चौकी बिरेझर,थाना कुरुद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचना में 24 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी गोविंद साहू पिता तोरण साहू उम्र 32 साल अपने होटल दुकान में मौजूद था. उसी समय गांव के ही टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव पिता गणेशु ध्रुव उम्र 20 साल और राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी उम्र 26 साल दोनों निवासी ग्राम कचना चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी छ.ग. के साथ ही एक नाबालिग होटल पहुंचे.
आरोपीगण बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सोल्ड वाहन से पहुंचे और प्रार्थी को बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगे. जब प्रार्थी ने विरोध कर शोर मचाया. तो राजाराम चतुर्वेदी एवं बालक मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गए.
इसी दौरान टकेश्वर उर्फ टक्कू ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू से प्रार्थी के दोनों कुल्हों में वार कर घायल किया. इस वारदात की खबर मिलते ही चौकी बिरेझर, थाना कुरुद द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 288/25 धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान धमतरी पुलिस द्वारा तकनीकी सबूत, मुखबिर की खबर तथा चश्मदीदगवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की टकेश्वर ध्रुव,राजा राम चतुर्वेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू जप्त किया गया. साथ ही आरोपियों की बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया,
धमतरी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से वारदात में इस्तेमाल सभी सबूत इकठ्ठा कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया गया.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. जबकि एक नाबालिग का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
आरोपीगण का नाम
01 टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव पिता गणेशु ध्रुव उम्र 20 साल
02 राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी उम्र 26 साल
दोनों निवासी ग्राम कचना चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी छ.ग.
साथ ही एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t