दिनदहाड़े 2.50 लाख की झपटमारी, बैंक से निकले पंप ऑपरेटर को सुनसान रास्ते पर लूटा, बाइक सवार दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
2.50 lakh rupees snatched in broad daylight, pump operator coming out of the bank was robbed on a deserted road, two bike-riding accused absconded, police engaged in search
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर में दिनदहाड़े एक किसान से नकदी लूटने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पंप ऑपरेटर से बाइक सवार दो युवकों ने उस पर हमला कर उसके बैग से करीब 2.5 लाख रुपये छीन लिए और तेजी से फरार हो गए. यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जाकारी के मुताबिव रहौद नगर पंचायत के पंप ऑपरेटर गोपेश्वर पटेल, राहौद नगर के रास्ते से गुजर रहा था. तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए. दोनों ने मौके का फायदा उठाते हुए नकदी से भरा बैग छीन लिया और बाइक में बैठकर फरार हो गए. इस वारदात में कुछ ही मिनट लगे. लेकिन इसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
दरअसल गोपेश्वर पटेल ने अपनी गिरवी रखी जमीन छुड़ाने के लिए श्याम चंदेल से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे. इसके लिए चेक दिया गया था. शुक्रवार दोपहर वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पामगढ़ शाखा पहुंचे और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चेक के जरिए पूरी रकम निकाल ली.
बैंक से निकलने के बाद उनकी मुलाकात परिचित मिथलेश से हुई. दोनों साथ में रहौद लौटे। ग्रामीण बैंक के पास खड़ी साइकिल लेकर गोपेश्वर नकदी से भरा थैला हैंडल पर टांगकर घर की तरफ बढ़े। दो तालाबों के बीच सुनसान रास्ते पर पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार युवकों ने अचानक झपट्टा मारा और थैला लेकर पामगढ़ की तरफ फरार हो गए. एक आरोपी हेलमेट पहने हुए था.
हादसे की खबर मिलते ही राहौद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी दिखाई दिए. फुटेज में देखा गया कि बाइक चालक और पीछे बैठा साथी दोनों हेलमेट पहनें हुए थे. जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.
पुलिस ने जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए लगातार टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही आसपास के गांवों और मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. ताकि आरोपी फरार न हो सकें। राहौद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नकदी के साथ फरार हुए हैं.
फिलहाल उनका पता लगाने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वाहनों की जानकारी फौरन पुलिस को दी जाए. इस वारदात ने स्थानीय किसानों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. किसान पामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बैंक से पैसे लेकर घर लौटते समय सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किए जाएंगे और लूटी गई रकम किसान को वापस दिलाई जाएगी. घटना की प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि लुटेरे प्लान बनाकर आए थे और बाइक का इस्तेमाल कर फौरन फरार हुए. पुलिस लगातार घटनास्थल और आसपास के मार्गों की गहन जांच कर रही है और ग्रामीणों से भी मदद मांगी गई है. यह मामला बताता है कि दिनदहाड़े भी अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे सकते हैं. और इसे रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता और गहन जांच जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



