31 कांग्रेसी BJP में शामिल, जनक ध्रुव ने पार्टी छोड़ने वालों को कहा सत्ता का लोलुप और भाजपा को याद दिलाए पिछले 15 साल
31 Congressmen joined BJP, Janak Dhruv called those who left the party power hungry and reminded BJP of the last 15 years
गरियाबंद : देवभोग से कांग्रेस को झटका देने वाले 31 नेताओं की बीजेपी में एंट्री के बाद अब बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव मैदान में उतरे हैं.जिन्होंने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दे दिया है. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व जिला मंत्री और कई सरपंचों सहित 31 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा. तो बीजेपी नेताओं ने ताल ठोक कर दावा कर दिया अब कांग्रेस मुक्त हुआ देवभोग ब्लॉक..
ध्रुव ने कहा कि ऐसे सत्ता लोलुप लोग कांग्रेस छोड़ भी दें. तो पार्टी को कोई नुकसान नहीं होता. हालांकि इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं. जो हमारे सदस्य थे ही नहीं और कुछ तो सिर्फ आते जाते रहते थे. कांग्रेस आज भी देश की सबसे पुरानी और जमीनी पार्टी है. ओडिशा जैसे गैर-कांग्रेसी राज्यों में भी जब मैं दौरा करता हूँ. तो हजारों की भीड़ समर्थन में जुटती है. और कांग्रेस पार्टी को वोट भी करती है.
उन्होंने भाजपा को भी याद दिलाया कि बिंद्रानवागढ़ सीट पर 15 साल भाजपा राज कर चुकी है. लेकिन जनता ने इस बार कांग्रेस पर भरोसा जताया और मुझे जीत दिलाई. जिसका मलाल आज भी भाजपा को है. अब मैं पूरी निष्ठा से जनता के हित में काम कर रहा हूँ.
जनक ध्रुव ने तल्ख़ लहजे में कहा कि सत्ता आती-जाती है. लेकिन आस्था डगमगाने वाले कभी सच्चे सिपाही नहीं होते.. जो आस्थावान होते हैं. वे लगातार पार्टी के लिए संघर्ष करते हैं.
कांग्रेस की तरफ से यह बयान आने के बाद साफ हो गया है कि पार्टी छोड़ने वालों को अब स्वार्थी और सत्तालोलुप करार दिया जाएगा. वहीं भाजपा इसे अपनी बड़ी विजय मान रही है.
बता दें कि वेश कार्यक्रम भाजपा देवभोग मंडल महामंत्री अनीता उपाध्याय के नेतृत्व और प्रतिमा अर्जुन सोनी पार्षद, देवकी महेश्वर यदु पार्षद प्रयासों से श्याम लाल सोनी (पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवभोग), सूरज शर्मा (पूर्व जिला मंत्री गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग), परमानंद यदु (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डोहल), राजेंद्र सोनी (पूर्व पंच ग्राम पंचायत देवभोग), ओम प्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी, जयराम यदु, छबि राम मांझी, कुलेश्वर यदु, और महिलाओं में सिरवाली यदु, हीराबाई यदु, बेलमतीमाझी, सुजाता यदु, उर्मिलामाझी, कुंतुला यदु, तिरोबाई यदु, रुकमणि यदु, प्रेमलता यदु, वसुला माझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी, कालेन्द्री सोनी, जीरा बाई सिन्हा, जयंती माझी, सवेत्रि सिन्हा, सुखी निषाद, मालती निषाद ने भाजपा में प्रवेश किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



