छत्तीसगढ़ में सरकार तो बदल गई, आज भी कांग्रेस के शासन में काम करने वाले लोग ही खा रहे मलाई, बीजेपी कार्यकर्ता परेशान
The government has changed in Chhattisgarh, even today the people who worked during the Congress regime are reaping the benefits, BJP workers are upset
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकार तो बदल गई. कांग्रेस की सरकार चली गई. बीजेपी ने सरकार बना ली. इसके बाद भी मलाई आज भी कांग्रेस की सरकार में काम करने वाले लोग ही खा रहे हैं. इधर बीजेपी के कार्यकर्ता और सरकार बनाने में मेहनत करने वाले नेता परेशान हैं. उन्हें लग रहा है कि इससे बेहतर तो कांग्रेस की सरकार थी. जहाँ संबंधों के आधार पर कुछ काम तो हो जाते थे. आलम ये है कि इसकी शिकायत अब बीजेपी के नेता संगठन तक में करने लगे हैं. सूत्रों की माने तो नेताओं की शिकायत पर संगठन ने भी नाराजगी जताई है कि कांग्रेस की सरकार में काम किए लोगों को उपकृत क्यों किया जा रहा है.
सबसे ताजा उदाहरण विनायक एडवरटाइजिंग के संचालक पंकज चंद्राकर को लेकर की गई शिकायत है.
ये कंपनी कांग्रेस के पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर का बेटा है. पिछली कांग्रेस की सरकार में बैजनाथ चंद्राकार को अपैक्स बैंक का चेयरमैन भी बनाया गया था.
आरोप है कि इस कंपनी को एलईडी स्क्रीन में सरकारी विज्ञापन का सबसे ज्यादा काम दिया जा रहा है. वहीं हाल ही में अंबिकापुर में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में लाखों रुपए की ब्रांडिंग का काम इस कंपनी को दिया गया था. कांग्रेस की सरकार में करोड़ों रुपए का काम करने वाली इस कंपनी को अभी भी बीजेपी सरकार में अलग-अलग विभागों में काम दिया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस कंपनी को सबसे ज्यादा काम कांग्रेस की सरकार में ही दिया गया. और पिछली सरकार की मेहरबानी की वजह से इसका काम चलता रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



