कबीरधाम में जहरीला मशरुम खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोग पड़े बीमार, मचा हड़कंप, सभी का अस्पताल में इलाज जारी
4 members of a family fell sick after eating poisonous mushrooms in Kabirdham, panic spread all over the city, treatment of all is going on in the hospital
कवर्धा : बरसात के मौसम में खेतों और जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाले मशरूम के सेवन से एक बार फिर एक परिवार पर संकट टूट पड़ा है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जहरीला मशरुम खाने की वजह से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए. बीमारों में माता-पिता के साथ उनके 2 बच्चे भी शामिल है. सभी लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में मरीजों का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने गांव के पास बहने वाली महानदी के तट के किनारे से जंगली मशरूम इकट्ठा कर लाए और उसे सुबह के समय पकाकर खाया. मशरूम खाने के कुछ ही देर बाद सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी.
डॉक्टरों ने बताया कि मशरुम विषाक्त थे. जिसकी वजह से खाद्य विषाक्तता के लक्षण उभरे. सभी लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में मरीजों का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



