खड़े ट्रक से टकराई रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस, ड्राइवर और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

Manish Travels bus carrying passengers from Raipur to Jagdalpur collided with a parked truck, driver and female helper died, many injured

खड़े ट्रक से टकराई रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस, ड्राइवर और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

जगदलपुर : बस्तर जिले में सोमवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है. हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई. जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया. उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा.  कटर मशीन से बस के पार्ट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया.
स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. बस ड्राइवर सतेंद्र सिंह उम्र 35 साल निवासी दुर्ग और हेल्पर पुष्पा उम्र 20 साल निवासी बीजापुर की मौत हो गई. फिलहाल बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बस तेज रफ्तार में थी और शायद अंधेरे या धुंध के कारण ड्राइवर को खड़ा ट्रक नजर नहीं आया. ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB