शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 44 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना पुलिस की 'ऑपरेशन साइबर शील्ड' के तहत बड़ी कार्रवाई
44 lakh rupees defrauded by promising profits in share trading, two accused arrested, Cyber Police Station takes major action under 'Operation Cyber Shield'
रायपुर : आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को साइबर अपराधों में तकनीकी सबूत इकठ्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बारे में निर्देश दिया गया है. प्रार्थी सतीश शर्मा रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 44 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 5/24 धारा 318(4),111,3(5) बीएनएस, 66(D) IT एक्ट दर्ज किया गया.
जांच की कड़ी में कार्यवाही करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली. कंवलजीत सिंह विग और उज्ज्वल जायसवाल द्वारा म्यूल खाता के जरिए अन्य साथियों की मदद से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे. इन बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के 18 से ज्यादा पुलिस थाना और साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1 कंवलजीत सिंह विग पिता प्रद्युम्न सिंह विग उम्र 38 साल पता डोंगर परासिया छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश
2 उज्जवल जायसवाल पिता उपेन्द्र जायसवाल उम्र 19 साल पता भिलाई दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



