कुएं के पास बोरे में बंद मिली 5 वर्षीय बच्ची, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में आक्रोश, हिरासत में एक संदेही, पूछताछ जारी
5-year-old girl found locked in a sack near a well, admitted to hospital, condition critical, sensation spread in the area, anger among villagers, one suspect detained, interrogation continues.
दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 5 साल की बच्ची कुएं के किनारे एक बोरे में बंद हालत में मिली. बच्ची का मुंह तकिया के कवर से बंधा हुआ था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची दोपहर से अपने घर से लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को एक खंडहर मकान के पास स्थित कुएं के किनारे एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया. जिसमें हलचल हो रही थी. ग्रामीणों ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें लापता बच्ची मौजूद थी. बच्ची की हालत देखकर ग्रामीणों ने उसे बोरे से बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी.
बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह को तकिया के कवर से बांधा गया था. जिससे उसकी हालत और नाजुक हो गई. घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची डरी-सहमी और नाजुक हालत में है. घटना की जानकारी मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. जांच के दौरान बच्ची का एक चप्पल नाली में भी मिला है. जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर गांव के ही एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि बच्ची वहां कैसे पहुंची और उसे किसने इस हालत में छोड़ा. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ गंभीर अपराध करने की कोशिश की गई है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. वहीं परिजन भी सदमे में हैं और बच्ची की हालत को लेकर चिंतित हैं.
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी साफ किया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पुलिस की टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी हुई हैं. यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बच्ची की सलामती की दुआ कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



