भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने आए मामा की नहावन के दौरान तालाब  तालाब में डूबने से गई जान, परिवार पर एक साथ दो दुखों का पहाड़

After the death of his niece, the uncle who came to attend the mourning, died by drowning in a pond while taking a bath, the family faced two sorrows simultaneously.

भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने आए मामा की नहावन के दौरान तालाब  तालाब में डूबने से गई जान, परिवार पर एक साथ दो दुखों का पहाड़

बालोद/गुंडरदेही : भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है. बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू उम्र 12 साल की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए पहुंचे मामा की भी मौत हो गई. पूरा परिवार शोक में डूब गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामा तोमेश्वर साहू उम्र 30 साल ग्राम- कठिया के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक वह अपनी भांजी की मौत के बाद 13 दिन तक चलने वाले शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुंडरदेही के खल्लारी गांव पहुंचे थे.
इसी दौरान रविवार सुबह जब वे नहावन के लिए तालाब में उतरे, तो वहां डूबने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB