लोहे की रॉड से दानपेटी का ताला तोड़कर 6 मंदिरों में हाथ साफ, सातवें मंदिर में चोरी की प्लानिंग बनाते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और औजार जब्त

6 temples were robbed by breaking the lock of the donation box with an iron rod, two accused were arrested while planning to rob the seventh temple, bike and tools were seized

लोहे की रॉड से दानपेटी का ताला तोड़कर 6 मंदिरों में हाथ साफ, सातवें मंदिर में चोरी की प्लानिंग बनाते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और औजार जब्त

दुर्ग : दुर्ग जिले में लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. थाना पद्मनाभपुर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पहले भी मंदिर चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. यह मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है.
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि दो युवक जेल तिराहा स्थित देवांगन होटल के पास चोरी की योजना बना रहे हैं. खबर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने मंदिरों से दान पेटी तोड़कर रुपए चोरी करने की बात कबूल की.
छह मंदिरों से की थी चोरी
गिरफ्तार आरोपियों ने थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र के छह मंदिरों से चोरी करना कबूल किया है.
राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, कसारीडीह – करीब ₹3500
शनिदेव मंदिर, बोरसी हाट बाजार – करीब ₹3000
राम जानकी मंदिर, कोहका चौक – करीब ₹10,000
तीन दर्शन मंदिर, कोहका चौक – करीब ₹6000
हनुमान मंदिर, कोहका चौक – चिल्लर रकम
शिव मंदिर, भेलवा चौक नेहरू नगर – चिल्लर रकम
जब्त सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लोहे का रॉड जब्त किया है, जिसका उपयोग चोरी की वारदातों में किया जाता था.
दर्ज अपराध और कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 313/2025 और 314/2025 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
आदर्श द्विवेदी, उम्र 19 साल निवासी कादम्बरी नगर थाना मोहन नगर
पवन साहू, उम्र 18 साल निवासी कादम्बरी नगर थाना मोहन नगर
इस पूरी कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर पुलिस साल ACCU टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t