नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 114 नग नशीली इंजेक्शन बरामद, पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Big action against drug dealers, 114 injections recovered, police arrested 3 accused including a woman

नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 114 नग नशीली इंजेक्शन बरामद, पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 नग नशीली दवा Buprenorphine Injection जब्त किया है. यह कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा 8 और 9 सितंबर को की गई. इस मामले में  एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिली मुखबिर की खबर पर पुलिस ने 8 सितंबर को ज्वाली नाला के पास दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा. जिनके कब्जे से 62 नग इंजेक्शन बरामद हुए. वहीं 9 सितंबर को महिला आरोपी दुर्गा वर्मा से 52 नग इंजेक्शन बरामद किया गया. कुल मिलाकर पुलिस ने 114 इंजेक्शन (228 ML) जब्त किया. साथ ही घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जाएगी. ताकि नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला का खुलासा हो सके.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी राजिंद्र जयसवाल के नेतृत्व तथा सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t