10 वर्षीय बालक ने रात के अंधेरे में लोगों के मकान और वाहनों में लगाई आग, वारदात CCTV में कैद, फैली दहशत, पुलिस कर रही कार्रवाई

A 10-year-old boy set fire to people's houses and vehicles in the dark of night; the incident was captured on CCTV, spreading panic and police taking action.

10 वर्षीय बालक ने रात के अंधेरे में लोगों के मकान और वाहनों में लगाई आग, वारदात CCTV में कैद, फैली दहशत, पुलिस कर रही कार्रवाई

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि संजय नगर स्थित सतनामीपारा में हुई इस घटना को किसी गैंग या अपराधी ने नहीं, बल्कि एक 10 वर्षीय बालक ने अंजाम दिया था. पुलिस ने नाबालिग को पूछताछ के बाद कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 से 9 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात सतनामीपारा इलाके में अचानक कई स्थानों पर आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया. अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक साथ कई मकानों, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों में आग लगाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. रात भर फायर ब्रिगेड की टीमों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस दौरान कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आरोपी ने बीती रात संजय नगर इलाके में 2 एक्टिवा, 1 बाइक और 1 ई-रिक्शा समेत गोदाम के जैसे एक घर में आग लगाई थी. जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने थाने का घेराव किया. अज्ञात फायरमैन को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए टिकरापारा थाना का घेराव किया गया. स्थानीय नागरिक रात भर जागकर रात काटने को मजबूर हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t