फ्लाईओवर से वॉक करने निकली 21 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग, मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
A 21-year-old woman, who had gone for a walk on a flyover, jumped off and died on the spot; the incident has caused a stir in the area. Police are investigating whether it was an accident or a suicide.
दुर्ग : भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिर्गी का दौरा पड़ने से थी परेशान
मिली जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर, खुर्सीपार की रहने वाली पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी की बीमारी थी. युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी. परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था. घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी.
मिर्गी का दौरा या आत्महत्या?
मामले की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं उसके परिजनों को भी खबर दे दी गई है. फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था. या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
दुर्ग-धमधा ओवरब्रिज पर हादसा
दुर्ग-धमधा ओवरब्रिज पर बस और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. नवीन बस सर्विस की यात्री बस दुर्ग से बेमेतरा जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
चश्मदीदों का कहना है कि बस ड्राइवर ने ई-रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया. लेकिन हादसा नहीं टल सका. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. हादसे के बाद खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती तौर पर ई-रिक्शा चालक के नशे में होने की बात सामने आई है. हालांक पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



