पूजा घर में दादी और बहन के साथ सो रहे 3 साल का मासूम को जहरीले करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस, लाठी-डंडे लेकर सांप की तलाश शुरू

A 3-year-old child sleeping with his grandmother and sister in the prayer room was bitten by a venomous krait; he passed away before reaching the hospital, and a search for the snake was launched with sticks and clubs.

पूजा घर में दादी और बहन के साथ सो रहे 3 साल का मासूम को जहरीले करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस, लाठी-डंडे लेकर सांप की तलाश शुरू

कोरबा/कटघोरा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. कटघोरा की पुरानी बस्ती स्थित खालेपारा इलाके में रात के समय घर के पूजा कमरे में सो रहे तीन साल के मासूम की जहरीले करैत सांप के काटने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं.
पूजा घर में दादी और बहन के साथ सो रहा था मासूम
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा मुख्य बाजार के व्यापारी विजय राज का तीन साल का बेटा वाशु राज मंगलवार रात अपने घर के पूजा कमरे में दादी और बहन के साथ बिस्तर पर सो रहा था. देर रात एक जहरीला करैत सांप चुपचाप कमरे में घुस आया और बिस्तर पर सो रहे मासूम को डस लिया. सांप के काटते ही बच्चा जोर-जोर से रोने और चीखने लगा. आवाज सुनकर उसकी दादी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बिस्तर के पास एक बड़ा करैत सांप मौजूद था.
लाठी-डंडे लेकर सांप की तलाश शुरू
परिजनों ने फौरन शोर मचाया और लाठी-डंडे लेकर सांप की तलाश शुरू कर दी. हालांकि करैत अंधेरे का फायदा उठाकर घर के किसी कोने में छिप गया और फिर गायब हो गया. हादसे की खबर फौरन स्नेक रेस्क्यू टीम को भी दी गई. टीम ने घर और आसपास काफी देर तक तलाश की. लेकिन जहरीला सांप नहीं मिला.
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस
सांप के काटने के फौरन बाद परिजन बच्चे को लेकर कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन करैत का जहर तेजी से शरीर में फैल चुका था. जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया.
बरसात में बढ़ जाता है करैत का खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक बरसात के मौसम में करैत और अन्य जहरीले सांप अक्सर भोजन और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस आते हैं. करैत रात में ज्यादा सक्रिय रहता है. और सोते हुए लोगों को भी काट सकता है. इसका जहर बहुत खतरनाक होता है. इसलिए काटने के बाद फौरन अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है.
ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि रात में फर्श पर सोने से बचें. घर के आसपास साफ-सफाई रखें. दरवाजे-खिड़कियों के नीचे की दरारें बंद करें और सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय फौरन स्नेक रेस्क्यू टीम को खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?