45 वर्षीय महिला के लिव-इन रिलेशन ने लिया नया मोड़, नए पापा संग बेटी फुर्र, टूटा मां का सपना, ब्वायफ्रेंड-बेटी दोनों ने दिया धोखा, गहरे सदमे में प्रेमिका

A 45-year-old woman's live-in relationship takes a new turn, her daughter flees with her new father, shattering her mother's dream. Both her boyfriend and daughter betray her, leaving her in deep shock.

45 वर्षीय महिला के लिव-इन रिलेशन ने लिया नया मोड़, नए पापा संग बेटी फुर्र, टूटा मां का सपना, ब्वायफ्रेंड-बेटी दोनों ने दिया धोखा, गहरे सदमे में प्रेमिका

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाला एक प्रेमी 19 साल की सौतेली बेटी को ही लेकर फरार हो गया. इस मामले के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 45 साल की महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि जिस 19 साल की जवान सौतेली बेटी को लेकर उसका प्रेमी फरार हुआ है, वह बेटी उसे पापा कह कर पुकारती है. महिला का कहना है कि वह 4 साल से आरोपी के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला ने कहा कि उसके प्रेमी ने बहुत ही घिनौना काम किया है. महिला ने कहा कि उसकी बेटी के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है. यह पूरा मामला हरपुर थाना क्षेत्र की है.
महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस से बेटी को सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाप-बेटी की तलाश में जुट गई है. महिला गोरखपुर जिले के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने बताया कि उसकी पहली शादी से दो बच्चे हैं. पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा है. इसी बीच उसकी मुलाकात 45 वर्षीय शादीशुदा एक व्यक्ति से हो गई. महिला का कहना है कि वह उसकी बेटियों की देखभाल भी करता था, और उसके बच्चे उसे परिवार का सदस्य मानते थे.
महिला का कहना है कि उसकी 19 साल की बेटी उसे पापा कह कर बुलाती थी. वह मेरी बेटियों को घुमाने भी ले जाता था. महिला ने कहा कि आरोपी युवक की पहले से शादी हो चुकी है, उसके तीन बच्चे भी है. वह उन्हें छोड़कर मेरे साथ रहता था. महिला का आरोप हैं कि 15 मई की रात को उसकी 19 साल की बेटी को पहले फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया. अगले दिन महिला ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला. महिला ने बताया कि उसकी बेटी ग्रेजुएट कर रही है.
वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दिया है. पुलिस आरोपी और यूपी की तलाश के लिए दबिश की कार्रवाई कर रही है. पुलिस दोनों का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी के जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t